बाल हैं किया, किस चीज़ से बने होते हैं और इसके झड़ने के कारन किया हैं। Hair; How It's Made Of And Cause Of Hair Fall.

बाल हैं किया, किस चीज़ से बने होते हैं और इसके झड़ने के कारन किया हैं। Hair; How It's Made Of And Cause Of Hair Fall.

what-are-the-cause-of-hair-fall-baal-ke-girne-ke-karan-kiya-hain

Hair Fall | Cause Of Hair Loss | Male Pattern Baldness | Female Pattern Baldness | Hair Growth | Dandruff |


बाल हैं किया, किस चीज़ से बने होते हैं और इसके झड़ने के कारन किया हैं। आज हम इस पर बात करेंगे क्योंकि इलाज से पहले इसके बुनयादी पहलुओं को जानना बेहद ज़रूरी है। उस से पहले आप यह तस्वीर देख लें। यह हेयर एनाटोमी है। फिर हम बात शुरू करेंगे |

आपके बाल आपकी शख्सियत का आइना है । यह आपकी पर्सनालिटी को बेहतरीन लुक प्रदान करता है। आगे बढ़ने से पहले और इसके झड़ने, गिरने के कारणों को जानने से पहले यह जानना बहुत ज़रूरी है की बाल है किया, यह किन चीज़ों से बना होता है और यह किस तरह से उगते हैं । इसके बाद हम इसके सारे पहलुओं को एक एक कर आपके सामने लाएंगे और इसका निदान भी बताएँगे।



बाल केराटिन नामक एक ठोस प्रोटीन से बने होते हैं। एक हेयर फॉलिकल में कई बाल होते हैं आम तौर पर 2 से लेकर 4 हो सकते हैं । हेयर बल्ब हेयर फॉलिकल्स का आधार बनाता है। हेयर बल्ब में, जीवित कोशिकाएं विभाजित होती हैं और बाल के शाफ्ट का निर्माण करती हैं। ब्लड वेसल्स बालों के बल्ब में कोशिकाओं को पोषण देती हैं, और जीवन के विभिन्न समय में बालों के विकास और संरचना को संशोधित करने वाले हार्मोन प्रदान करती हैं।

बालों का विकास तीन चरणों से होकर गुज़रता है: 

एनाजेन (ग्रोथ फेस): आपके सर पर अधिकांश बाल समय दर समय बढ़ रहे होते हैं। प्रत्येक बाल इस चरण में कई साल बिताता है।
कैटेजेन (संक्रमणकालीन चरण): इस चरण में कुछ हफ्तों में, बालों का विकास धीमा हो जाता है और हेयर फॉलिकल्स सिकुड़ जाते हैं।
टेलोजेन (आराम चरण): महीनों के दौरान, बालों का विकास रुक जाता है और बालों के फॉलिकल्स से पुराने बाल अलग हो जाते हैं। पुराने बालों को बाहर धकेलते हुए नए बाल का विकास शुरू होता है।



अलग-अलग लोगों में अलग-अलग दर से बालों का विकास होता है; औसत दर प्रति माह लगभग आधा इंच होता है। बालों का रंग हेयर फॉलिकल्स में मौजूद मेलेनिन का उत्पादन करने वाले पिगमेंट कोशिकाओं द्वारा तै पाता है। उम्र बढ़ने के साथ साथ, यह पिग्मेंट कोशिकाएं मर जाती हैं, और बाल सफ़ेद होने शुरू हो जाते हैं।

चलिए अब जानते हैं की बालों के झड़ने की वजह किया है। 

Alopecia Areata: खोपड़ी पर से बालों के झड़ने के दौरान यह आमतौर पर गोल पैच जैसा बनता है । Alopecia का कारण अब भी अज्ञात है; मगर इस कंडीशन में बाल आमतौर पर वापस उगते हैं।



Male Pattern Baldness: यह पुरुषों में बालों के झड़ने का सबसे आम प्रकार होता है। मेल पैटर्न बाल्डनेस में आपके सर के बाल सामने से झड़ना शुरू होते हैं और फिर आपके सर के ऊपरी हिस्से जिसे हम क्राउन कहते हैं वहां से झड़ने लगते हैं या फिर एक साथ दोनों जगहों से बाल गिरने लगते हैं और बाल्डनेस साफ़ नज़र आने लगता है।

Female Pattern Baldness: महिलाओं में, बालों का झड़ना आम तौर एक संरक्षित हेयरलाइन के साथ सर के मुख्तलिफ हिस्सों पर एक समान काम करता है जिसके नतीजे में बाल पतले हो जाते हैं और डेंसिटी कम हो जाती है। क्राउन एरिया प्रभावित हो सकता है, लेकिन पुरषों के मुक़ाबले महिलाओं में गंजापन इतना अधिक नहीं होता। 

Dandruff : सर पर हल्की सूजन, जिसके परिणामस्वरूप सर की त्वचा पर खुजली होती है और फलैक्स बालों पर साफ़ नज़र आने लगती। अगर एंटीडैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करते तो यह कान और चेहरे को भी प्रभावित कर सकता है।



Tinea Capitis (रिंगवर्म): खोपड़ी का एक फंगल संक्रमण, जिसके कारन आपके बाल झड़ने लगते हैं और यह बालों के झड़ने के कारन गोल पैच बनाता है। हालांकि पैच एक अंगूठी के आकार में दिखाई दे सकते हैं, टिनिया कैपिटिस में कोई कीड़ा शामिल नहीं है।

Telogen Effluvium: सर्जरी, चाइल्ड बर्थ, गंभीर तनाव के कारन एक या दो महीने बाद बालों के दरमियान अचानक से बड़े पैच बन जाते हैं और गंजापन दिखने लगता है। आमतौर पर, इन हालात में नए बाल तुरंत उगने शुरू हो जाते हैं।

Postpartum Alopecia- बच्चे को जन्म देने के बाद बालों का झड़ना- टेलोजेन इफ्लुवियम का एक रूप है और आमतौर पर उपचार के बिना हल हो जाता है। इस स्तिथि में भी आपके बाल वापस आ जाते हैं |



Folliculitis: बालों के फॉलिकल्स की सूजन, आमतौर पर एक संक्रमण के कारण। स्टैफिलोकोकस ऑरियस एक बैक्टीरिया है जो अक्सर फॉलिकुलिटिस का कारण बनता है। जैसे की मुँहासे फॉलिकुलिटिस का एक रूप है जो सूजन के कारण होता है। 


इस ब्लॉग में बालों से जुड़े और कई आर्टिकल्स आपकी मदद के लिए मौजूद हैं लिहाज़ा फॉलो करके दूसरे टॉपिक को भी आप पढ़ सकते हैं और उसका भरपूर लाभ उठा सकते हैं । इस कॉन्टेंट को अपने सोशल मीडिया पर और व्हाट्सप्प के जरिया दूसरों तक अवश्य पहुंचाएं।

Comments