आपके स्वास्थ्य पर हस्तमैथुन का प्रभाव: साइड इफेक्ट्स और लाभ | Benefits and Side Effects Of Masturbation On Your Health.

आपके स्वास्थ्य पर हस्तमैथुन का प्रभाव: साइड इफेक्ट्स और लाभ | Benefits and Side Effects Of Masturbation On Your Health.

kya-hastmaithun-karna-swasthya-ke-liye-acha-hai

Kya Hastmaithun Karna Swasthya Ke Liye Acha Hai? Hastmaithun Ke Kya Nuksan Hai | Hastmaithun Ke Fayde Aur Nuksan | 

हस्तमैथुन एक सामान्य गतिविधि है। यह आपके शरीर को एक्स्प्लोर करने, खुशी महसूस करने और सेक्सुअल तनाव को कम करने का एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है। यह सभी पृष्ठभूमि, लिंग और जेंडर के लोगों के बीच आम बात है।

सारे तर्कों के बावजूद, वास्तव में हस्तमैथुन के कोई शारीरिक रूप से हानिकारक दुष्प्रभाव नहीं हैं। लेकिन हद से ज़्यादा हस्तमैथुन करना आपके रिश्तों और रोजमर्रा की जिंदगी को नष्ट कर सकता है। इसके अलावा, हस्तमैथुन एक मजेदार, सामान्य और स्वस्थ कार्य है।

हस्तमैथुन के दुष्प्रभावों और संभावित स्वास्थ्य लाभों के बारे में अधिक जानने के लिए पढ़ते रहें।  

हस्तमैथुन के दुष्प्रभाव | Side Effects Of Masterbation
हस्तमैथुन का कोई हानिकारक प्रभाव नहीं है। हालांकि, कुछ लोग हस्तमैथुन के बारे में दोषी महसूस करते हैं या काफी सालों से कर रहे हस्तमैथुन के कारन घरेलु ज़िन्दगी में समस्या हो सकती है।

हस्तमैथुन और अपराध बोध | Feeling Guilty After Masterbation
कुछ लोग सांस्कृतिक, आध्यात्मिक या धार्मिक विश्वासों के कारण हस्तमैथुन के बारे में और करने पर खुद को दोषी महसूस करते हैं।

हस्तमैथुन न तो गलत है और न ही अनैतिक है, लेकिन इसके बावजूद आप इर्द गिर्द के लोगों से यह सुन सकते हैं कि आत्म-आनंद "गंदा" और "शर्मनाक" कार्य है।

यदि आप हस्तमैथुन करने के लिए खुद को दोषी महसूस करते हैं, तो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बात करें जिस पर आपको भरोसा है कि आप इस तरह क्यों महसूस करते हैं और आप उस अपराध बोध से किस तरह से बाहर आ सकते हैं। यौन स्वास्थ्य में विशेषज्ञता रखने वाले चिकित्सक से बात करना आपके लिए एक अच्छा समाधान हो सकता है।

हस्तमैथुन की लत | Addiction Of Masterbation
कुछ लोग हस्तमैथुन करने की लत विकसित कर लेते हैं। अगर आप हद से ज़्यादा हस्तमैथुन करते हैं तो इसके कुछ नुकसान वाले पहलु इस तरह हैं:

  • आप अपने दैनिक कार्यों या गतिविधियों को छोड़ देते हैं।
  • आप थकावट के कारन अन्य काम या स्कूल जाना छोड़ते हैं।
  • दोस्तों या परिवार के साथ बनाई गई योजनाओं को रद्द करते हैं।
  • हस्तमैथुन की लत सबसे ज़्यादा आपके रिश्तों और आपके निजी जीवन को बुरी तरह से नुकसान पहुंचती है। बहुत अधिक हस्तमैथुन आपके काम या पढ़ाई को बाधित कर सकता है।
  • यह आपके पार्टनर के साथ रोमांटिक रिश्तों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है, क्योंकि ज़्यादा हस्तमैथुन करने से आप सेक्स के समय का आनंद लेने में सक्षम नहीं होते और जल्दी स्खलित हो जाते हैं दूसरी और आप अपने प्रियजनों के साथ उतना समय नहीं बिताते हैं जितना ज़रूरी है, या उनकी जरूरतों पर ध्यान नहीं देते।


टॉक थेरेपी आपकी लत को प्रबंधित करने में आपकी सहायता कर सकती है। आप हस्तमैथुन को अन्य गतिविधियों के साथ बदलकर भी इस से दुरी बना सकते हैं। जैसे की:

  • सुबह उठकर दौड के लिए जाना 
  • किसी अच्छी पत्रिका में लेखन पढ़ना 
  • दोस्तों के साथ समय बिताना
  • टहलने के लिए जाना
  • पोर्न फिल्मों से खुद को दूर रखना 


क्या हस्तमैथुन से यौन संवेदनशीलता में कमी आती है? Do Masterbation Cause Decrease In Your Sexual Pleasure?
हस्तमैथुन के कारण पुरुषों के लिए सेक्स के दौरान उनके संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकता है। शोध से पता चला है कि हस्तमैथुन के दौरान लिंग पर जकड़न या दबाओ होने से भी उत्तेजना कम हो सकती है।

यौन स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेक्स के दौरान संवेदनशीलता के स्तर को बहाल करने के लिए हस्तमैथुन के दौरान आपकी तकनीक को बदलने की सलाह देते हैं।

हस्तमैथुन के फायदे | Benefits Of Masterbation
हस्तमैथुन एक स्वस्थ यौन क्रिया है। आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए इसके कई लाभ हैं।

हस्तमैथुन के लाभों पर सीमित अध्ययन हैं, लेकिन संभोग और उत्तेजना पर अध्ययन हैं।

अनुसंधान की रिपोर्ट बताती है कि यौन उत्तेजना, में हस्तमैथुन आपकी इस तरह से मदद कर सकती है:

  • सेक्सुअल तनाव से छुटकारा
  • बेहतर नींद आना 
  • मूड का बेहतर होना 
  • आराम मिलना 
  • खुशी महसूस करना 
  • ऐंठन से छुटकारा
  • यौन तनाव से छुटकारा 
  • बेहतर सेक्स में मदद 


हस्तमैथुन और प्रोस्टेट कैंसर | Mastarbation And Prostate Cancer
कुछ शोध बताते हैं कि नियमित रूप से हस्तमैथुन करने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो हो जाता है, हालांकि डॉक्टरों को यह निश्चित रूप से पता नहीं है कि क्यों।

ध्यान दें | Note Down
हस्तमैथुन अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक स्वस्थ, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है।

हस्तमैथुन करने से आपके दिमाग और शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी लत ना लगाएं तोह इसका कोई हानिकारक दुष्प्रभाव नहीं हैं।

बिना अपराध या शर्म के आत्म-आनंद लेने के लिए खुद को स्वतंत्र महसूस करें। किसी थेरेपिस्ट या किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें, जिनसे आप यह शेयर करने में संकोच नहीं करते।

Comments