ब्लड शुगर को आश्चर्यजनक रूप से कम करने वाले 6 सबसे लाभदायक खाद पदार्थ | 6 Amazing Food to Lower Your Sugar Level Immediately.
ब्लड शुगर को आश्चर्यजनक रूप से कम करने वाले 6 सबसे लाभदायक खाद पदार्थ | 6 Amazing Food to Lower Your Sugar Level Immediately.
सामान्य रूप से खून में बढ़ी हुई शक्कर या ग्लूकोज की मात्रा को मधुमेह कहा जाता है और उस व्यक्ति को डायबिटिक कहा जाता है। जिसे मधुमेह हो तोह उसे अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट लेने में बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। दिन भर आप जो खाते हैं उस में आपको अपनी प्लेट में परोसे गए खाने में कार्बोस की मात्रा पर नजर बनाये रखनी होती है।
दूसरी तरफ, आप जिस भोजन का आनंद लेते हैं, वह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खाने की प्रेजेंटेशन बहुत मायने रखती है। यदि आप केवल पके हुए सब्जियों को ऐसे तरीके से पेश करते हैं जो आपकी आंखों को भाति हैं तोह ऐसे में आप अपने भोजन का ज़्यादा आनंद उठा सकेंगे। इस तरह, आप पर्याप्त खाएंगे ताकि आप संतुष्ट महसूस कर सकें। अनाज में चावल, दूध, पास्ता, फल, ब्रेड जैसी चीज़ें ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं।
हम यहाँ ऐसे खाद्य पदार्थों पर चर्चा करने जा रहे हैं जो ना केवल आपके खून में शुगर की मात्रा को कण्ट्रोल में रखते हैं बल्कि लंबे समय तक आप को सुखद अनुभव प्रदान करते हैं |
1. मेलन या बेरीज़
ख़रबूज़े और जामुन मधुमेह रोगियों के लिए अच्छे हैं। आप इसे इनके मूल रूप यानि कच्चे रूप में उपयोग कर सकते हैं। एक ख़रबूज़ा लो, इसके टुकड़े करो और आनंद लो। बेरीज ले लो, ठीक से धो लो और फिर इसका आनंद लें। खरबूजे और जामुन कम कार्बोस फल होते हैं और इनमें एक कप में मात्र 15 ग्राम कार्बोस होते हैं।
यह दोनों ही फल फाइबर में समृद्ध हैं और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। यदि आप इसे उचित भोजन के रूप में लेना चाहते हैं तो दही में तरबूज और जामुन को एक साथ शामिल कर लें। यह आपको एक पूर्ण अनुभव भी देगा और साथ ही आपको ज़ायक़ा भी देगा |
2. हरे साग
जब हम साग के बारे में बात करते हैं तोह तुरंत नियमित सलाद दिमाग में आता है। लेकिन अब कुछ बदलाव लाने और नई परंपरा के साथ कुछ पारंपरिक मिश्रण करने का समय है।
बस हमने अबतक नियमित सलाद में केल, चार्ड और पालक जैसे हरे सब्ज़ियों को ही इस्तेमाल किया है । ये हरी सब्ज़ियां कम-कार्बोस, स्वस्थ लाभ और आपकी भूख को संतुष्ट करते हैं।
आप अपने भोजन में स्वाद और अलग टेक्सचर जोड़ने के लिए भुने हुए सब्जियों के साथ ग्रीन को मिला भी सकते हैं। सब्ज़ियों में कुछ प्रोटीन शामिल करने के लिए आप उस में सल्मोन को जोड़ सकते हैं। इन सब्जियों को कम फैट वाले ड्रेसिंग के साथ आज़माएं। आप इसपर विभिन्न क़िस्म की सीजनिंग जैसे की रोसमेरी, काली मिर्च या लहसुन को भी ले सकते हैं।
3. ज़ायक़ेदार, लो-कैलोरी ड्रिंक
बहुत सारे लोग पानी पीने की हमेशा बात करते है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि सादे पानी के लिए कोई करीबी विकल्प नहीं है लेकिन पानी के साथ फल और सब्जियों का मिश्रण अधिक दिलचस्प और सेहत के लिए लाभदायक है। हमें दिन भर में लगभग आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। पानी में शरीर के तरल पदार्थ को नियंत्रित करने और संतुलन बनाये रखने की अपार शक्ति होती है। पाचन, सर्कुलेशन, अब्सॉर्प्शन, पोषक तत्वों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना और शरीर के तापमान को बनाये रखने में पानी एक मुख्य किरदार अदा करता है।
इसमें रंग और स्वाद के जुड़ने से हम इसे लुत्फ़ लेकर पीते हैं लेकिन ये ज़ायक़ेदार ड्रिंक काम कैलोरी होनी चाहिए। एक काम कीजिए; आप इसमें नींबू और खीरा काट लें और इसे ड्रिंक में जोड़ लें । यह एक प्राकृतिक detoxifying ड्रिंक होगा । नींबू पानी आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है। स्वाद के लिए पुदीना के पत्तों को भी जोड़ा जा सकता है।
यदि आपको गर्म चाय पसंद नहीं है तो नींबू या दालचीनी के कुछ हिस्से इस में मिला कर ठंडी होने पर पीजिए |
4. कच्चे, पके हुए, या हाल्फ रोस्टेड सब्ज़ियां
सब्जियां आपके शरीर को सभी पोषक तत्व प्रदान करने का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं। कच्चे रूप में इसका उपयोग करना काफी बेहतर है, लेकिन यदि आप पके हुए सब्ज़ियों को ही पसंद करते हैं तो आप इसे हाफ कुक या भून कर भी खा सकते हैं। उबाली हुई सब्जी एक और बेहतर विकल्प है।
मधुमेह के रोगियों के लिए मशरूम, टमाटर, ब्रूसेल स्प्राउट्स, बैंगन इत्यादि जैसे कम कार्ब सब्ज़ियों का उपयोग करना ज़रूरी है। विभिन्न रंगों में कैप्सिकम विभिन रंगों में आते हैं और जिसे आप अपने भोजन में रंग, स्वाद और बनावट के लिए जोड़ सकते हैं। zucchini जैसे कम कार्ब सब्ज़ियां मधुमेह के लिए सबसे अच्छा होता है।
5. प्रोटीन
मधुमेह के रोगियों के लिए उच्च मात्रा में प्रोटीन का आहार लेना बहुत फायदेमंद है। चूंकि यह आसानी से कार्बोहाइड्रेट को काटता है और आहार में प्रोटीन की मिक़्दार को बढ़ाता है। ग्रीक दही, अंडे, चीज़ और लीन मीट प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है।
6. Snacks के रूप में आप एक सेलरी स्टिक पर पीनट बटर लगा कर खा सकते है । यह आपको प्रोटीन के साथ अच्छी एनर्जी प्रदान करता है।
याद रक्खें की आप जो भी खाते हैं वह आपको ऊब जाने पर मजबूर ना करे | यह कार्बोहाइड्रेट के संतुलन को बनाये रखने के साथ स्वादपूर्ण, रंगीन होना चाहिए। इस तरह आप अपने भोजन का आनंद भी लेंगे और साथ ही स्वस्थ भी रहेंगे।
Comments
Post a Comment